दबंगों का दुकान स्वामी पर जानलेवा हमला,  दुकान में तांडव तमंचे बट सिर पर मारी, हमलावरों के खिलाफ मुकदमा

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ दुकान पर तांडव कर दुकान स्वामी पर हमला करने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक रूकसाना पत्नी इरफान निवासी भूत बंगला रूद्रपुर ने पुलिस को बताया कि कालोनी के रहने वाले  निसार पुत्र ऐना रसूल, परवेज कुरैशी पुत्र जाबिर हुसैन, विक्की, उर्फ डीके पुत्र दिलशाद बैग, राजा पुत्र साबिर परिवार से रंजिश रखते है।8 सितंबर की रात करीब   10 बजे निसार, परवेज कुरैशी विक्की उर्फ डीके व राजा अपने 3-4 साथियों के साथ एक राय होकर पति की दुकान पर आये। उक्त लोगों ने दुकान में तांडव मचाया और पति  जान लेवा हमला कर दिया। महिला के मुताबिक हमलावर हाथों में धारदार हथियार व तमंचा लिए थे।  पति के सिर  पर तमंचे की बट मार दी। जिससे पति बेहोश हो गए। बाद में पति को दुकान से निकाल कर ले गए। सडक़ पर भी मारा।  लोगों  के लोगों ने पति को बचाया। इसके बाद उपचार को सरकारी अस्पताल लेकर गये। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में जुट गई। फिलहाल हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा