धान की समस्या को लेकर किसानों ने डीएम से की मुलाक़ात

रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन की पदाधिकारी ने आगामी धान की खरीद व क्रय केंद्र के संबंध में डीएम  उदयराज सिंह से की मुलाकात सोमवार को किसानो डीएम को ज्ञापन सौपते हुए किसान नेताओं ने बताया कि वर्तमान में किसानों के सामने कई बड़ी समस्याएं है।

 इसमें आगामी धान खरीद के लिए निर्धारित समय में सरकारी क्रय केंद्रों का आवंटन कर धान की खरीद शुरू करने,कच्चा आढ़ती के माध्यम से की जाने वाली धान खरीद को निष्पक्ष करने,इस वर्ष गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने,वर्ग 1 ख और वर्ग-4 की भूमि का नियमितीकरण की कार्रवाई को पुनः:सुचारू करने और बाजपुर तहसील इलाके में आने वाले बीस गांवों की लीज भूमि पर किसानों को मालिकाना देना शामिल है। यदि सरकार पांच सूत्रीय मांगों का जल्द निदान कर देती है। तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने चेताया कि यदि शासन प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया,तो आंदोलन किया जाएंगा। इस दौरान चढूनी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरसेवक सिंह महर,बलविंदर सिंह,विक्रमजीत सिंह विक्की, जसविंदर सिंह,सतनाम सिंह,इंद्रजीत सिंह,लवप्रीत सिंह,बलराम सिंह,दिलबाग सिंह,मनवीर सिंह,सुखवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा