रुद्रपुर। पिछले कुछ दिनों से वार्डों में दबंगों ने आतंक मचा रखा है। रंपुरा बस्ती में दो बार आपसी गैंगवार और युवक पर फायरिंग की घटना के बाद अब थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दबंगों ने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर स्टोर स्वामी को बेरहमी से पीटा और जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड न0-01 जनपद रोड फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप में मुनिराज सैनी ने बताया की वह किराये पर रहता, उसका एक खुशी फॉर्मेसी के नाम से मेडिकल है जिसमें से कि उक्त ठेकेदार कुलदीप ठाकुर गोकुलधाम कॉलोनी फुलसुंगा ने अपनी व अपने मजदुरो कि 5, 6 माह से उधार दवा ले रहा था। उक्त ने पीड़ित से अब तक 9,236 रू0 का उधार कर चुका है। मुनिराज ने कुलदीप से जब भी अपने पैसे मांगता था तो कुलदीप कुछ दिन में पैसे देने को टाल देता है जिससे चलते 13 सितंबर की रात लगभग 09:00 बजे वह अपने मेडिकल में बैठा उसी बीच उक्त कुलदीप व रवी, प्रवेश और अज्ञात लड़को को उसके मेडिकल में ले आया और गंदी गंदी गालियां देते हुए उसके मेडिकल में घुसकर बुरी तरह मारने पीटने लगे और जान से मारने कि धमकी देने लगा। 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया पर अभियुक्तों उसे दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने कि धमकी देकर भाग गए। मार पीट के दौरान पीड़ित मुनिराज को सिर व आँख पर गुम चोट व हाथ पैर पर काफी चोट आई है।
पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज व तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर अनुषा बडोला ने बताया कि वार्डों में मारपीट की वारदातों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। आगे भी पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।




