दबंगों ने रेपो एजेंसी के मालिक पर किया धारदार हथियार से हमला  

रुद्रपुर। दबंग लगातार  पुलिस के खौफ से बेखौफ जानलेवा हमला कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वहीं कुछ दबंगों ने रेपो एजेंसी के मालिक पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि फर्म द्वारा कैंटर की किश्त नहीं देने पर वाहन को उठा लिया था। इसी बात से दबंगों ने दुश्मनी निकालते हुए जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उझानी जिला बदायूं यूपी निवासी विकास सिंह चौहान ने बताया कि वह ठाकुर एसोसिएट्स रेपो एजेंसी का मालिक है और उसका 15 से 20 बैंकों से अनुबंध है। फर्म की टीम यूपी व उत्तराखंड में भी तैनात है। बताया कि 14 सितंबर को अपनी बोलेरो संख्या यूपी-24 ए ए-6776 से अपने दोस्त विशेष आनंद निवासी अहीर टोला उझानी और राधेश्याम अहेरीपुर नवादा सिविल लाइन बदायूं यूपी के साथ रुद्रपुर किच्छा रोड स्थित श्याम मोटर्स यार्ड पर आया था। 19 अगस्त को फर्म की ओर से आयशर कैंटर संख्या यूपी- 25 सीटी-0078 को की जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि कैंटर को एजाज अहमद निवासी वार्ड नंबर 17 खेड़ा को बेच दिया था और कैंटर खरीददार ने कैंटर की किश्त नहीं चुकाई थी। जिस कारण रिकवरी टीम ने कैंटर को रिकवर कर यार्ड पर खड़ा कर दिया था। आरोप था कि वह यार्ड पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था कि 14 सितंबर को कैंटर स्वामी एजाज अपने साथी रिजवी उर्फ रिजवान अहमद, रवि चौहान निवासी रंपुरा बस्ती सहित तीन-चार साथियों के साथ आया और अचानक तलवार से हमला कर दिया। इससे एजेंसी मालिक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा