मुख्य चौराहे पर बनी दस अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

नानकमत्ता । नगर के मुख्य चौराहे पर जिला पंचायत की जमीन पर बनी अवैध 10 दुकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहीं।

नगर के मुख्य चौराहे पर जिला पंचायत की भूमि पर बनी अवैध दस दुकानों को प्रशासन ने जेसीबी चला कर ध्वस्त कर दी। जिले के उच्च अधिकारी के निर्देश पर कई पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रही। शहर में दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार कार्रवाई से पहले सामान समेटने लगे। दुकानों पर कब्जा मुक्त कराने के लिए जिला पंचायत की ओर से दुकानों पर नोटिस चस्पा कर शुक्रवार तक समय दिया था। दुकानों पर प्रशासन का पीला पंजा चलने से घटनास्थल पर व्यापारियों का हजूम लग गया। प्रशासन को किसी भी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ तैनात रहे। दुकान स्वामियों ने प्रशासन से दुकान ध्वस्त न करने की गुहार भी लगाई। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से दुकानदारों को सड़कों पर समान रखना पड़ा। इस मौके पर जिला पंचायत ए एमओ तेज सिंह, ईओ हरिमोहन, मोहन बिष्ट, अनुभव तिवारी, मंगतराम, सुमित खेड़ा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा