दहेज में दो लाख और बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रामपुर, दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर शौहर ने पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने शाहबाद थाने में पति सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अनम का कहना है कि उसका निकाह दो वर्ष पहले मिलक निवासी वकील अहमद से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा,लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किया करते थे। कुछ दिन पहले पति ने तलाक देकर पत्नी को भगा दिया। वह मायके आ गई और उसने पूरे मामले से अपने परिजनों को रूबरू कराया। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद