व्यय तंत्र में तैनात अधिकारी तटस्थ होकर सक्रियता से करें अपना कार्य: प्रेक्षक   

Spread the love

रुद्रपुर। व्यय तंत्र में तैनात सभी अधिकारी व टीमे तटस्थ होकर सक्रियता से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे तथा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरसह पालन करना सुनिश्चित करेगें। यह निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में तैनात व्यय प्रेक्षक टी0 शंकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुए व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अधिकारियों को दिये।
प्रेक्षक श्री शंकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले वस्तुओं मदिरा, धन-बल को रोकना है ताकि सभी प्रत्याशियों को समान मंच मिल सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी तटस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा तटस्थ होकर कार्य करना धरातल पर दिखना भी चाहिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी पारदर्शिता से कार्य करे तथा हस्तपुस्तिका का पूर्ण अध्ययन कर लें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पडें। उन्होंने कहा सभी एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, एलएमटी, एमसीएमसी टीमे सतर्क होकर पैनी नजर रखते हुए कार्य करें तथा समय पर अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन नोडल व्यय को देना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्याशी व्यय का ससमय अंकन किया जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की रैलियों की वीडियोग्राफी भलिभांति करें ताकि वीवीटी टीम रैली की वीडियो देखकर व्यय का सही से आंकलन कर सकें। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि एसएसटी व एफएसटी टीमें सक्रियता से काम करे व नाकों पर पैनी नजर रखे व संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय वाहनों की गहनता से जांच करें, जांच व किसी प्रकार की सामग्री मिलने पर सीजर की वीडियोग्राफी भी अवश्य करायी जाये।  उन्होने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अपना नया बैंक खाता खोलेगें, निर्वाचन के दौरान इसी बैंक खाते से धनराशि का लेन-देन होगा। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों के भ्रमण, हैलीपैड, सभास्थलों पर भी पैनी नजर रखी जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा समस्या आने पर वे उनसे सीधे बात कर सकते है।
बैठक में नोडल व्यय डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, नोडल  एमसीएमसी आरडी पालीवाल ने प्रेक्षक को विस्तृत जानकारियां दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल अधिकारी तेज सिंह, नोडल अधिकारी इएमएस अनिल सिंह चौहान, सहायक व्यय प्रेक्षक अरविन्द्र कुमार, रतनेश कुमार, राजीव वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, फराज अली, राजेन्द्र कुमार, नारायण सिंह मेहता, ललित, आरएस बरफाल, संजय मीणा, कमलेश गहलोत सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस