दुकान में लगी आग से लाखों का सामान राख

गदरपुर। शिशु मंदिर रोड पर किराने के थोक व्यापारी की दुकान में भयंकर आग लग गयी। आग से करीब 20 लाख रुपये के विभिन्न कम्पनियों के गुटके जलकर राख हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान में दो मंजिल घर में सो रहे दुकान मालिक एवं परिवार ने किसी तहर दूसरे स्थान से निकल कर अपनी जान को बचाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस घटना से दुकान स्वामी एवं उसका परिवार काफी सदमें है। शिशु मंदिर रोड पर तिलकराज डाबर के सुपुर संजय डाबर की किराने की दुकान है। उनके पास विभिन्न तम्बाकू के गुटकों की होलसेल एजेन्सी भी है। दुकान स्वामी संजय डाबर ने बताया कि करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। 11 बजे तक सब सही था। डाबर ने बताया कि वह प्रत्येक दिन भाॅति रात्रि को करीब 3 बजे प्रभु का स्मरण करने उठा तो देखा कि दुकान के भीतर धुआं उठ रहा था और आग की लपटे निकल रही थी। जिससे परिवार में काफी हड़कम्प मच गया और किसी दुमंजिल से परिवार सहित नीचे आये और मेरी सुपुत्री ने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पा पाते तब तक काफी विभिन्न कंपनियों के तम्बाकू के गुटके राख हो चुके थे। संजय डाबर ने बताया कि आग से दिलबाग, तानसैन, कमला पसंद, स्वीटी सुपारी, विमल गुटका आदि कंपनियों के गुटके जलने से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना पर आस पास के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गये। जबकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। दुकान स्वामी ने इस घटना की सूचना थाने में दे दी है। संजय डाबर का कहना है कि 28 मार्च 2018 को भी दुकान में आग लगी थी उस समय करीब 50 लाख नुकसान हुआ था। संजय डाबर का कहना कि उस के बाद किसी तरह अपने व्यापार को सही किया था लेकिन इस घटना ने फिर मेरे व्यापार पर ग्रहण लगा दिया है। वहीं व्यापार मंडल ने शासन एवं प्रशासन को मुआवजा  दिये जाने की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली