पहाड़ में दिल दहलाने वाली घटना, चाचा ने भतीजे की कर दी हत्या

पहाड़ में दिल दहलाने वाली घटना, चाचा ने भतीजे की कर दी हत्या
पिथौरागढ़। पहाड़ों पर अपराध में लगातार इजाफा हो रहा है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चाचा ने अपने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है।गांव में हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर दराती से हमला कर घायल कर दिया, सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया।
पूरे मामले में पुलिस ने टीम गठित कर हत्या के आरोपी चाचा हयात सिंह को कौली कन्याल पुल के पास से दराती के गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार से हैं इनका पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात फिर से परिवार के बीच कहासुनी हो गई जहां चाचा हयात सिंह ने आवेश में आकर अपने सगे भतीजे नारायण सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई है।
पूरे मामले में मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली