देहरादून जिले में खुलेंगे सीएनजी के पचास पंप

Spread the love

यात्रा सीजन के दौरान देहरादून आने वाले वाहनों को सीएनजी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गेल गैस लिमिटेड ने जिले में 50 नए पंप खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। चार पंप अगले तीन महीने के अंदर संचालित होने की संभावना है। गेल अधिकारियों के अनुसार, सीएनजी पंप खोलने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

वर्तमान में जिले में छह सीएनजी पंप संचालित हो रहे हैं। ये हरिद्वार बाईपास, डोईवाला, ऋषिकेश, मालसी, रेसकोर्स और सहस्रधारा रोड पर हैं। बीते कुछ वर्षों में यहां निजी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बाहर से आने वाले सीएनजी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए ये छह पंप वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। यात्रा सीजन में तो सीएनजी के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को भटकना पड़ है। पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

ऐसे में वाहन चालकों को हरिद्वार का रुख करना पड़ता है। अब आने वाले दिनों में वाहन चालकों को इस समस्या से राहत मिलने वाली है। लगातार बढ़ रही मांग और लोगों की परेशानी को देखते हुए गेल गैस लिमिटेड ने देहरादून जिले में 50 नए सीएनजी पंप खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से चार पंप अगले तीन महीने में संचालित होने लगेंगे। इनकी एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंप लगा भी दिए गए हैं। इसके बाद अन्य पंपों को लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
फिलहाल जिले में छह पंप संचालित हो रहे हैं। वाहनों के बढ़ते दबाव और डिमांड के चलते गेल गैस लिमिटेड ने देहरादून जिले में 50 सीएनजी पंप खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से चार पंप अगले तीन महीने के अंदर संचालित होने लगेंगे। इसके बाद लोगों को सीएनजी के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-शिल्पी टंडन, सीनियर मैनेजर गेल

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी