बस पर चढ़ते समय पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक, मौत

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प में ड्यूटी के लिए फैक्ट्री जाने के दौरान बस में चढ़ते समय एक कर्मी पैर फिसल जाने से सिर के बल नीचे आ गिरा और गंभीर रूप उसे घायल हो गया । साथी कर्मी उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर घटना की विस्तार से जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से मोहाली पंजाब निवासी 33 वर्षीय निदित देवनागर पुत्र दीपक यहां ट्रांजिट कैंप में किरायेदार के रूप में रहता था और अशोक लीलैंड की महिंद्रा लॉजिस्टिक्स में काम करता था। बताया जाता है कि आज प्रातः वह ड्यूटी जाने के लिए फैक्ट्री की बस में सवार हो रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कान से खून बहने लगा। अचानक हुई इस घटना से साथी कर्मियों में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री के अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर साथी कर्मी निंदित को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने मौजूद कर्मियों से घटना की विस्तार से जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद