नगर निगम ने शुरू किया सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य

Spread the love

रुद्रपुर। शहर की सड़कों को गडमुक्त करने का नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरूआत काशीपुर बाईपास मार्ग से की गयी।
बता दें बरसात के चलते शहर की कई सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काशीपुर बाईपास मार्ग की खस्ता हालत को लेकर बीते दिनों व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था। बरसात खत्म होने के बाद शनिवार को मेयर रामपाल सिंह के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया। मेयर रामपाल ने काशीपुर बाईपास मार्ग पर सड़कों के गड्ढे भरवाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को जल्द ही गड्ढामुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण का काम रूका हुआ था। अब मानसून खत्म होने के बाद नई सड़कों के निर्माण के साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द ही सड़कों को सुधारकर आवागमन दुरूस्त किया जाएगा। मेयर ने कहा कि कई सड़कों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होनें कहा कि विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद मोहनखेड़ा नगर निगम के वर्क एजेंट मनोज गहतोड़ी, लक्की सुखीजा आदि लोग मौजूद रहे ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप