युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड नंबर 22 निवासी 22 वर्षीय विनोद कोली पुत्र पूरन कोली मजदूरी करता था। विनोद की मां लक्ष्मी और भाभी त्रिवेणी, ज्ञानवती ने बताया कि बुधवार रात वह वार्ड नंबर 24 में रहने वाले अपने परिचित के यहां गया था। जहां रात को वह परिचित की दुकान में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया था। सूचना पर विनोद के परिवार के लोग भी पहुंचे। उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया जाता है कि सूचना पर एसआई विकास कुमार पहुंचे। उन्होंने पहले युवक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विनोद की हत्या कर शव गली में ही फेंक दिया। मृतक की भाभी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना से पर्दा उठेगा। उन्होंने बताया कि चोट या गले किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को बैठा रखा है।

सुबह से ही परिवार के लोग व तीमारदार चौकी के बाहर बैठे

रुद्रपुर। रम्पुरा में एक युवक की मौत के बाद परिजन और तीमारदार कई घंटे तक चौकी रम्पुरा के बाहर बैठे रहे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस उनकी सुन नहीं रही है। रात में भी काफी देर तक बैठे रहे। परिजनों का पुलिस पर आरोप लगाया है कि हत्या करने वाले को बचा रही है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक विनोद को लालपुर क्षेत्र नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। चार महीने से वही पर था। 10 दिन पहले ही घर आया था। वह बिल्कुल ठीक था। उसे बुला कर उसकी हत्या कर दी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा