आवास विकास चौकी इंचार्ज पर महिला व युवक से मारपीट का आरोप चोटिल महिला का चल रहा उपचार

आवास विकास चौकी इंचार्ज पर महिला व युवक से मारपीट का आरोप
चोटिल महिला का चल रहा उपचार
एसएसपी को शिकायती पत्र देकर इंचार्ज के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
रूद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने आवास विकास चौकी इंचार्ज पर बेटी और पुत्र के साथ मारपीट करने और और डेढ़ वर्षीय मासूम को जमीन पर पटकने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में मोन्टू राय ने कहा कि 28 फरवरी को उसकी पत्नी ने एक शिकायती पत्र थानाध्यक्ष ट्राजिट कैंप में दिया था। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इसी दिन शाम को आवास विकास चौकी इन्चार्ज ने शराब माफिया के कहने पर उसे फोन करके डेढ़ वर्षीय पुत्र को चौकी लेकर आने को कहा। पीड़ित के मुताबिक जिस पर वह पुत्रबधू एवं अपनी विवाहित बेटी और डेढ़ वर्षीय पुत्र को लेकर चौकी भेज दिया। वहाँ पर पहले से दूसरे पक्ष के लोग बैठे थे। उक्त लोगों ने पुत्रबधु एवं बेटी को देखते ही पुलिस के सामने ही चौकी में ही पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि चौकी इन्चार्ज ने पुत्रबधू के गोद डेढ़ वर्षीय बच्चे को छीन कर जमीन पर फेंक दिया और डंडे, लात घूसों से पुत्रबधू एवं बेटी को बुरी तरह पीटा। जिससे वह बेहोश हो गयी। कुछ देर बाद बेटी को कुछ होश आया तो उसने किसी तरह मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। जिस पर वह खुद अधिवत्तफ़ा के साथ पुलिस चौकी आया। वहाँ पुत्रबधू बेहोश पड़ी थी।आरोप है कि चौकी इचांर्ज ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह अपनी चोटिल पुत्रबधू को लेकर सरकारी हास्पिटल पहुंचा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने शिकायती पत्र पर जांच कराने की बात कही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली