नवाबगंज ब्लॉक और रामनगर ब्लॉक में कार्यशाला ,,, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का हर तबक़ा परेशान,, कांग्रेस जिला अध्यक्ष

नवाबगंज ब्लॉक और रामनगर ब्लॉक में कार्यशाला ,,, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का हर तबक़ा परेशान,, कांग्रेस जिला अध्यक्ष

 

ज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली ने ब्लॉक रामनगर और नवाबगंज ब्लॉक में संवाद कार्यशाला का आयोजन किया

जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,न्याय पंचायत कमेटी एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संगठन सृजन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही आगामी कार्यक्रमो की रणनीति पर चर्चा की गई।

 

ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा* कि आज हमारा देश बहुत ही गम्भीर परस्थितियों से गुजर रहा है, केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज देश का हर तबक़ा परेशान है, आज कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है,जो केंद्र की तानाशाह सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करती है, आज समय की मांग है कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।कांग्रेस की सरकार देश व प्रदेश में न होने से देश व प्रदेश अत्यधिक पिछड़ गया है, भाजपा सरकार ने देश में भाई को भाई से लड़ाने का काम किया जिसका असर देश की तरक्की पर भी पड़ता है, देश में मोहब्बत का माहौल बना रहे ,इसलिए देश को कांग्रेस की ज़रूरत है, क्योकि जब जब देश में कांग्रेस कमज़ोर हुई है, तब तब देश का आपसी प्रेम और भाईचारा कमज़ोर हुआ है।

*पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा* कि आज समाज का हर वर्ग परेशान है, और त्राहि त्राहि कर रहा है केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है,विकास का पहिया रुक गया है विदेशी कर्ज़ बढ़ रहा है,इसीलिए विकास को गति देने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना बहुत ज़रूरी है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट,ज़िला महासचिव कलीम अख्तर,उल्फत सिंह कठेरिया,जिला सचिव जयराम कश्यप,अनुज पाठक,अलाउद्दीन अंसारी,मिश्रीलाल गंगवार,निशाकत अली, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू बाल्मीकि,डॉ दत्तराम गंगवार,नगर अध्यक्ष अरशद अली,जुबैदा बेगम सभासद, छाया रस्तोगी,श्यामपाल सिंह,शफीक अहमद,तलत हुसैन, शिवशंकर शर्मा, शमशुल हुसैन,सरफ़राज़ बेग,उपस्थित रहे

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद