नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, कुतुबखाना पुल का नाम अब महादेव सेतु

Spread the love

बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगेगा। इस पर नगर निगम कार्यकारिणी ने सहमति दी। इसके साथ ही कुतुबखाना पुल का नाम महादेव सेतु किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बरेली के नाथ कॉरिडोर में मीट और मांस के कबाब नहीं बेचे जाएंगे। मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मांस की बिक्री पर रोक लगाने पर सहमति बनी। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि खुला मांस तो कहीं नहीं बिकना चाहिए। अगर कॉरिडोर के मार्ग पर अतिक्रमण करके कोई दुकान लगाए है तो उस पर कार्रवाई करें। कुतुबखाना पुल के नीचे कब्जे करके दुकान लगाए जाने का वीडियो दिखाते हुए पार्षद सौरभ कुमार ने कहा कि ‘जहां नगर आयुक्त की ओर से अतिक्रमण न करने के लिए फ्लैक्स लगाया गया है, वहीं पर तमाम ठेले वाले दुकान सजाए हैं। यातायात भी बाधित है।’ इस पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अवैध कब्जे हटवाने का आश्वासन दिया।कुतुबखाना पुल अब महादेव सेतु
महापौर कार्यालय में हुई कार्यकारिणी बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ कुतुबखाना पुल का नाम महादेव सेतु किए जाने का प्रस्ताव महापौर ने रखा। पार्षद सलीम पटवारी ने अनुमोदन किया। सभी पार्षदों ने मेज थपथपाकर इसे पारित किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित