नासिक में ‘सूफी बाबा’ ख्वाजा सैय्यद चिश्ती की हत्या

Spread the love

महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले में अफगानिस्तान से नाता रखने वाले ‘सूफी बाबा’ ख्वाजा सैय्यद चिश्ती (Khwaja Sayyad Chishti) की हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस ने मुस्लिम धार्मिक गुरू (Muslim Religious Leader) की हत्या के पीछे कोई धार्मिक वजह होने की बात से इनकार किया है।
पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि नासिक में मंगलवार को अफगानिस्तान के एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है। घटना येओला (Yeola) कस्बे की है। पुलिस ने कहा कि उनकी हत्या चार लोगों ने की है।
नासिक (ग्रामीण) के एसपी सचिन पाटिल (Sachin Patil) ने बताया कि अफगानिस्तान का एक निवासी (ख्वाजा सैय्यद चिश्ती) भारत आया था और शरणार्थी की स्थिति में यहां रह रहा था। कल ड्राइवर और उसके तीन साथियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक सदिग्थ को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या कस्बे के एमआईडीसी इलाके में एक खुली जगह पर की गई। येओला में मुस्लिम समुदाय उन्हें ‘सूफी बाबा’ के नाम से जानता था। पुलिस ने कहा कि धार्मिक गुरू के सभी हत्यारों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, इस गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के सिर में गोली मारी, जिससे सूफी बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद हमलावर उनकी ही एसयूवी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल हत्या के पीछे का मकसद अज्ञात है, लेकिन पुलिस का मानना है कि हत्या आर्थिक विवाद के चलते की गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित