सीएम बनने के बाद जब पहली बार घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, पत्नी ने खुद ढोल बजाकर किया स्वागत

Spread the love

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार अपने ठाणे स्थित घर पहुंचे, इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। जिसकी अगुवाई खुद उनकी पत्नी लता शिंदे (Lata Eknath Shinde) कर रहीं थीं। इतनी बड़ी कामयाबी के साथ करीब 15 दिन बाद पति के घर आने की खुशी लता शिंदे पर साफ नजर आ रही थी। वें अपने घर पर खुशी से इस कदर सराबोर थी कि खुद ढोल बजाकर इसका जश्न मनाया और पति का स्वागत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे एक वीडियो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर लगे बैंड के साथ लता शिंदे ढोल बजाती नजर आ रही हैं। शिंदे तीन सप्ताह पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने से पहले आखिरी बार अपने घर गए थे। उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद उन्होंने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

बीती रात करीब साढ़े नौ बजे जब सीएम एकनाथ शिंदे का काफिला ठाणे पहुंचा तो आनंद नगर में उनके स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, इस दौरान समर्थकों ने उनकी कार पर फूल बरसाए। भारी बारिश के बावजूद लोगों ने उनका स्वागत करने के लिए कई घंटों तक इंतजार किया।
शिंदे ने अपने गुरू आनंद दिघे के को श्रद्धांजलि देने आनंद दिघे शक्तिस्थल और आनंद आश्रम गए। इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि उनका विद्रोह शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा में विश्वास करने वालों को न्याय दिलाने के लिए था।
बता दें कि लता शिंदे को उनके पति के राजनीतिक करियर में एक मजबूत भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता रहा है, जिन्होंने एक ऑटोरिक्शा चालक को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया। हाल ही में एकनाथ शिंदे ने खुद बताया था कि वर्षों से वें राजनीति में बेहद सक्रीय है और अपने परिवार को बहुत कम समय दे पाते है। दंपति के तीन बच्चे थे, लेकिन 2000 में एक नौका दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। ठाणे में शिंदे का भव्य स्वागत उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि जनता एकनाथ शिंदे के बीजेपी के साथ जाने के पक्ष में है। उधर, शिवसेना प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को फिर अपने कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे पर हमला बोला और उन्हें विश्वासघाती बताया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप