निगम प्रशासन द्वारा भेजे नोटिस  से गुस्साए व्यापारियों ने विधायक को घेरा

रूद्रपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को लेकर क्षेत्र के व्यपारियों को निगम प्रशासन द्वारा भेजे गये नोटिस से भड़के व्यापारी  व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री मनोज छाबड़ा के नेतृत्व में विधायक शिव अरोरा का घेराव कर उनसे व्यापारियों को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई है।

व्यापारियों का कहना था कि काशीपुर बाईपास मार्ग पर व्यापारी सड़क के काफी पीछे कारोबार कर रहे हैं।  नगर निगम द्वारा 300 दुकानदार को अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमाये गये है।  यदि प्रशासन मार्ग चौड़ा करना चाहता है तो चौड़ाई इतनी रखी जाये जिससे यातायात भी व्यवस्थित रहे और व्यापारियों को भी नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्य मार्ग से सैकड़ों व्यापारियों को मार्ग चौड़ी करण के नाम पर उजाड़ दिया गया है। जिससे व्यापारियों का रोजगार पुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लेकिन उन्हें अभी तक विस्थापित नहीं किया गया है। सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है। विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों से मुलाकात के दौरान  कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का हम सम्मान करते हैं, लेकिन वह इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि है और व्यापारी वर्ग के साथ सदैव खड़े रहे हैं और इस बार भी चूंकि उच्च न्यायालय का आदेश है कि अतिक्रमण हटाया जाना है, लेकिन वह न्यायालय के आदेश का अवलोकन करेगे कि उस आदेश में क्या अंकित है। वही विधायक ने कहा शासन प्रशासन स्तर पर जहां जो वार्ता करनी होगी उसके लिये आपका विधायक हर सम्भव प्रयास करेगा कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए शासन प्रशासन के माध्यम से जो राहत व्यापारियों को दिलाई जा सकती हो उसके लिये वह हर सम्भव प्रयास करेंगे।  इस दौरान संदीप राव, अमन मुसरी, रमेश डुडेजा, मंजू मुटनेजा, करन दीप सिंह, अवतार सिंह, शन्टी सेतिया, तेजस भुसरी, राजेन्द्र फुटेला, सुरेन्द्र फुटेला, पंकज कालड़ा, रमेश ढीगंरा, नवीन छावड़ा, सुरेश बब्बर, अजय अग्रवाल, पवन नारंग, सोनू कालड़ा, कुलदीप सिंह आदि व्यापारी मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद