मांगों को लेकर  ट्रैक्टरों के साथ कलक्ट्रेट में गरजे  जनपद भर के किसान कलक्ट्रेट पर मौजूद रहा भारी पुलिस फोर्स, बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष रोका जुलूस भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन    

Spread the love
रुद्रपुर । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद भर से हजारों की संख्या में किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मुख्य मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलैक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। इससे पूर्व जनपद भर से हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ नारेबाजी करते हुए अलग अलग मार्गों से गुजरते हुए कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोक लिया गया। कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष किसानों ने प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया । किसान नेताओं ने कहा कि देश के लाखों किसान अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलित हैं। लेकिन केन्द्र सरकार किसानों को झूठे आश्वासन देकर भ्रमित करती रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं की जाती किसान पीछे नहीं हटेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने किसान एकता जिन्दाबाद के जोरदार नारे भी लगाए गये। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखें, भोजन, दवाओं, कृषि इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं से जीएसटी हटाने, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने,वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांग व्यत्तिफयों, खिलाड़ियों को रेलवे द्वारा कोविड के बहाने वापस ली गई रियायतें बहाल करने, खाद्य सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाने की मांग रखी गई है। ज्ञापन में सभी के लिए मुफ्रत शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता के अधिकार की गारंटी। नई शिक्षा नीति, 2020 को रद्द करने, सभी को आवास सुनिश्चित करने,वन अधिकार अधिनियम का कड़ाई से कार्यान्वयन, वन (संरक्षण) अधिनियम, 2023 और जैव-विविधता अधिनियम और नियमों में संशोधन वापस लेने,सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने , राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन ;एनएमपीद्ध को खत्म करने,खनिजों और धातुओं के खनन पर मौजूदा कानून में संशोधन,बिजली ;संशोधनद्ध विधेयक 2022 को वापस लेते हुये प्री-पेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बंद करने, काम के अधिकार को मौलिक बनाने,मनरेगा का विस्तार,शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम बनाया जाये,उर्वरक और बिजली पर सब्सिडी बढ़ाने, किसानों की उपज के लिए एमएसपी की गारंटी दी जाये। इसके साथ ही सभी कृषक परिवारों को कर्ज के जाल से मुत्तफ करने के लिए व्यापककर्ज माफी योजना सहित कई मांगे की गई हैं। धरना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी उदय राज सिंह को किसानों ने राष्ट्रपति के नाम उपरोक्त ज्ञापन सौपा। जिलाधिकारी ने उपरोक्त ज्ञापन को माननीय राष्ट्रपति को भेजे जाने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान तराई किसान यूनियन अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह,भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह, जिलाध्यक्ष गुरूसेवक सिंह,मलूक  सिंह  खण्डा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता,जितेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, इन्द्रजीत सिंह, जगजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, बिन्दर सिंह,  विक्की सिंह, परम जोत सिंह, मनविन्दर सिंह भुल्लर, जसैल सिंह, जागीर सिंह, गुरू दयाल सिंह, राजेन्द्र मक्कड़, अवतार सिंह, शीतल सिंह, बलविन्दर सिंह, दर्शन सिंह देवल, संतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस