हमीरपुर के दस सिपाही भगोड़ा घोषित, कुर्की के आदेश 

हमीरपुर। हमीरपुर जिले की एक अदालत ने 22 साल पहले फसल लूटने के आरोपी दस पुलिसकर्मियों को भगोड़ा घोषित कर कुर्की के आदेश कर दिये है। अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। आरोपितों में सात पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जरिया गांव निवासी माली प्रसाद तिवारी ने गांव के ही रामपाल को वर्ष 1999 में 12 बीघा जमीन बटाई पर दी थी और एक साल बाद रामपाल से खेत वापस ले लिया और चने की फसल बो दी थी।
खेत में चने की फसल कटी पड़ी थी कि रामपाल और पप्पू ने तत्कालीन जरिया थानाध्यक्ष आरसी यादव,सिपाही बलबीर सिंह,रमेशचंद्र बाथम,विमलेश यादव,विनोद यादव,ओमकार यादव,ओमप्रकाश, बाबूराम पाल,हजारीपाल और भैरव सिंह की मदद से फसल लूट ली। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस आला अफसरो से की और सुनवाई नही होने पर अदालत की शरण ली।
मामले की सुनवाई विशष न्यायाधीश (डकैती) प्रदीप कुमार जयंत ने की। कोर्ट ने 14 मार्च को आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में 21 मार्च तक पेश करने को कहा था लेकिन जरिया पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। नाराज होकर कोर्ट ने बुधवार को सभी को भगो़ड़ा घोषित करते हुये कुर्की के आदेश कर दिये है। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद