पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने पति को पीटा

रुद्रपुर। पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीवाली की रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ पास में ही पैदल आजादनगर स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में रितिक, शिवम उर्फ अल्लू और अन्य पांच लोग मिल गये। आरोप है कि वह सभी महिला से अभ्रद भाषा का प्रयोग कर छेड़कानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पटाखा छोड़ने वाले सरिया से उसके पति पर हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटे आई। वही जब बीच बचाव को आई तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसे भी चोट लग गई। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गये। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद