पत्नी से साथ हुए झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

रूद्रपुर। शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पति ने कमरे में फांसी लगा ली। शाम को कमरे का दरवाजा खोला तो परिजनों ने उन्हें फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  जानकारी के अनुसार गत सायं एक व्यक्ति ने चौकी लालपुर को सूचना दी कि गुरु नानक स्टेट कॉलोनी लालपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। मृतक राजू पुत्र कृष्णा महतो उम्र 40 वर्ष निवासी गुरु नानक स्टेट कॉलोनी लालपुर की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उसके पति शराब पीने के आदि थे। कल रात भी शराब पीकर उनके द्वारा घर पर लड़ाई झगड़ा किया था। तो उसने अपने पति से कहा कि वह कल अपनी बेटी के साथ अपने मायके चली जाएगी। तुम यहीं पर रहना। सुबह 11 बजे करीब पति ने उससे कहा कि तू अपने मायके जा रही है तो वह अपने घर सिवान बिहार चला जाएगा ।12 बजे करीब उसके पति राजू ने कमरे के अंदर कुंडी लगा ली। उसने सोचा यह सो रहे हैं तो वह अंदर वाले कमरे में सो गई। शाम को जब उसकी बेटी खुशबू व लड़का नितेश स्कूल से आए। हमने दरवाजा खटखटाया। जब इन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो बाहर की खिड़की से झांक कर देखा तो पति एक दुपट्टðे से पंखे पर लटके हुए हैं, जिस पर तुरंत दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनकी सांस नहीं चल रही है। चौकी प्रभारी लालपुर उपनि सतीश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस