मेट्रोपोलिस सोसायटी के अध्यक्ष समेत आधा दर्जन पर केस दर्ज कोर्ट के आदेश पर पंतनगर थाने में दर्ज हुआ  दशहरा मेले में  प्रतिबंधित लॉटरी बेचकर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप 

रूद्रपुर। लंबे समय से विवादों में घिरी सिडकुल क्षेत्र स्थित मेट्रोपोलिस सिटी सोसायटी के पदाधिकारियों का एक और कारनामा सामने आया है कोर्ट के आदेश पर पंतनगर थाने में अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। दशहरा मेले के आयोजकों पर आरोप है कि इन्होंने मेले के दौरान 25 हजार लोगों को प्रतिबंधित लॉटरी बेचकर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि दशहरा समिति के आयोजक बिहारी लाल चोमवाल, हितेश लालवानी, विक्रांत फुटेला, सुनील शुक्ला, एमआरडब्ल्यूए (मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष देवेंद्र शाही और एक अन्य ने दशहरा महोत्सव का आयोजन किया था। महोत्सव में लकी ड्रॉ कूपन के नाम पर अवसर की आड़ में रुपये निवेश करने के लिए मजबूर करके 25000 लोगों को 100 रुपये प्रति टिकट की दर से लॉटरी टिकटों की बिक्री की थी। इसमें गरीब गार्ड, दुकानदार, स्टॉलर, कर्मचारी और घरेलू नौकर शामिल थे। लॉटरी के परिणाम 24 अक्टूबर 2023 को घोषित किए गए। आरोप लगाया कि पुरस्कार के रूप में करीब ढाई लाख रुपये अपने परिचितों और परिवार के सदस्यों को ही दे दिए। भोले-भाले गरीब लोगों की मेहनत की कमाई के 25 लाख रुपये बट्टे खाते में चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत सिडकुल पुलिस चौकी, सहित पंतनगर थाने, एसएसपी को की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद