पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न   

रूद्रपुर  ।  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर न बना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी का वैतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर पूर्णतः तैयार होने तक बैठक आयोजित न की जाये।
समिति ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुर के पंजीकरण तथा जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर रूद्रपुर, गर्ग अल्ट्रासाउण्ड सेंटर जसपुर, एचएस मैमोरियल किलकारी होस्पिटल जसपुर, एचबी स्पेशिलिटी होस्पिटल रूद्रपुर, टुरना सर्जिकल हॉस्पिटल सितारगंज के नवीनीकरण की अनुमति दी। समिति नेे 4 प्रकरणों को विभिन्न कारणों से लम्बित रखते हुए आगामी बैठक में प्रस्तु करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता रतूड़ी, एसीएमओ डॉ.हरेन्द्र मलिक, रेडियोलोजिस्ट डॉ.विनय कुमार यादव, डीजीसी बी0सिंह, एनजीओ सदस्य हीरा जंगपांगी, सरोज ठाकुर, सीमा सिंह, पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर प्रदीप मेहर आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद