पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से लूटे गए 7 मोबाइल, एयरपॉट्स और आईफोन का चार्जर बरामद किया गया है। पकड़ा गया नवदीप सिंह ग्राम बिंदुखेड़ा, दानपुर, रुद्रपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह बीकॉम ऑनर्स है। नवंबर से वह डॉल्फिन कंपनी में जनरल मैनेजर के असिस्टेंट के पद पर काम कर रहा था।
2 साल पहले ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में उस पर 80 हजार की उधारी चल रही है तथा सैलरी कम होने के साथ ही पारिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसके पिता पूर्व प्रधान हैं और वर्तमान में घर में कोई कमाने वाला नहीं है, इसीलिए वह झपटमारी कर रहा था।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा के अलावा उप निरीक्षक नीमा बोरा, कांस्टेबल पंकज सजवान, दिनेश कुमार , राकेश खेतवाल और अनिल कुमार शामिल हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद