पुनर्वास हेतु विधायक के नेतृत्व में  जिला अधिकारी से की व्यापारियों ने मुलाकात

रुद्रपुर। विगत दिनों अतिक्रमण की जद में आने से हटाये गये लोहिया मार्किट , समोसा मार्कट सहित फड़ व्यापारियों के पुर्नवास हेतु रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने 11 सदस्य व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला अधिकारी युगल किशोर पंत से मुलाकात की। विधायक शिव अरोरा ने मुलाकात के दौरान कहा  की व्यापारियों का एक माह का समय बीत गया है जिस कारण इनको आजीविका चलाने के लिये संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है इनके रोजगार खत्म होने से इन व्यापारियों पर आश्रित उनके परिवार के भरण पोषण व उनसे जुड़े कर्मचारियों की स्थिति भी चिन्ताजनक है। विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से वार्ता करते हुए कहा इनके पुनर्वास हेतु जल्द ही जमीन चिन्हीकरण हेतु कार्यवाही आगे बढ़ाई जाये,   जिससे आगे जाकर इनका जीवन फिर से पटरी पर आ सके। वही जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने उक्त मामले पर कहा कि अगले तीन दिन में व्यापारियों की  11 सदस्यों कमेटी के साथ प्रशासन के तीन सदस्य जिसमे एसडीएम रुद्रपुर, प्राधिकरण सचिव  व उपयुक्त नगर निगम यानी कुल14 सदस्य जिसमें 11 व्यापारी ओर तीन प्रशासन के सदस्य  अगले तीन दिन में बैठक करेगे  उस बैठक में व्यापारियों द्वारा जमीन चिन्हीकरण के प्रस्तावों को  तीन सदस्यों प्रशासन के सदस्यों द्वारा लिया जाएगा और उन प्रस्तावों पर विचार कर अंत मे जिला अधिकारी को सौपा जायेगा। वही जिला अधिकारी ने कहा जैसे ही प्रस्ताव प्राप्त होंगे कार्यवाही को आगे बढ़ाया जायेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह व्यापारी  तीन पीढ़ी से कार्य  कर रहे है इनके पुनर्वास के लिये निष्कर्ष निकलना चहिये। इस दौरान आशु ग्रोवर, सुरेंद्र ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह, मनोज मदान, बलदेव , नवीन जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद