वाहवाही बटोरने को बनाई पुलिया छह माह में  टूटी   मेयर की किरकिरी, कांग्रेस पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप

रुद्रपुर। गुरुनानक स्कूल के सामने निर्मित पुलिया के मात्र छह माह में ही क्षतिग्रस्त होने से नगर निगम सवालों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस पार्षद मोहन सिंह खेड़ा ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार कराने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि निगम प्रशासन निर्माण कार्यों के केवल मात्र बिल बना रही है, जबकि धरातल पर काम के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बता दें कि काशीपुर बाइपास रोड स्थित गुरुनानक स्कूल के सामने नगर निगम प्रशासन के द्वारा छह माह पहले एक पुलिया का निर्माण कराया गया था, जिसकी लागत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन निर्माण के छह महीने के भीतर ही पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। इस पर भूरारानी पार्षद मोहन खेड़ा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये मोर्चा खोल दिया। मोहन के अनुसार निगम द्वारा पुलिया की केवल मात्र रिपेरिंग ही करवायी गयी थी, जबकि बिल निर्माण का बनाया गया। उन्होंने कहा कि मेयर रामपाल ने निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। निगम प्रशासन बिना निर्माण कार्यों के बिल बना रहा है। उन्होंने ऐसे निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है। मोहन ने निगम को नरक निगम और मेयर को महाभ्रष्ट व्यक्ति करार दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद