पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे चौकी में भी आपस में शुरू कर दी मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष को अलग कराया
आधा दर्जन लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बाजपुर । दो गुटों में अवैध खनन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद में दोनों पक्ष सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में पुलिस चौकी परिसर में दोबारा दोनों भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्ष से मारपीट की। नदी और चौकी में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सुल्तानपुर पट्टी का है। यहां खनन को लेकर कोसी नदी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गये। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में चौकी परिसर में दोबारा दोनो भिड़ गए । जिसमें दोनो पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और मारपीट करने वालों पर टूट पडी। पुलिस सरेआम दोनों पक्षों के लोगों पर लात-घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस की मारपीट वाली वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करने में जुट गई. वहीं, आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है। यह भी आरोप है कि पुलिस अवैध खनन को छिपाने का प्रयास कर रही है। दोनों ही जगह हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर पट्टी चौकी के शिवनगर वार्ड 2 में अमर सिंह और शक्ति सिंह दोनों पड़ोसी हैं दोनों पक्ष में पुरानी मुकदमे बाजी है जिसके बाद दोनों परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती है। दोनों पक्ष एक खनन घाट पर काम कर रहे थे उसी बीच तू तू में में हो गयी और ये आपस में वहीं भिड़ गए। चौकी इंचार्ज को तत्काल हिदायत दी गयी है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।