फर्जी वीजा थमा कर साढ़े आठ लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। लंदन से कनाडा जाने का वीजा बनाने के नाम पर एक युवक के साथ साढ़े आठ लाख की ठगी हो गई। सच्चाई का पता तब चला जब उन्हें लंदन के एयरपोर्ट में रोक लिया और जांच में वीजा फर्जी पाया गया। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ऊधमसिंह नगर के नजीमाबाद किच्छा निवासी सोहन सिंह पुत्र मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कुलदीप सिंह स्टडी वीजा पर इंग्लैंड में रह रहा था। इस दौरान उनके बेटे ने उनसे कनाडा जाने का इरादा जाहिर किया। 17 अगस्त 2023 को उन्होंने भूरारानी रोड स्थित फ्यूचर इमीग्रेशन शक्ति कॉम्प्लेक्स से सम्पर्क किया। जहां उसकी मुलाकात फ्यूचर इमीग्रेशन के साझेदारों दिनेशपुर निवासी हरपाल सिंह मनेस और मलिक कॉलोनी रुद्रपुर निवासी कंवर विर्क से हुई। आरोप था कि दोनों ने उन्हें उनके बेटे को लंदन से कनाडा भेजने का आश्वासन दिया और साढ़े आठ लाख की मांग की। उन पर विश्वास कर दोनों को 50 हजार रुपये नकद दिये और आठ लाख रुपये वीजा आने पर देने को कहा। 16 सितंबर को हरपाल सिंह और कुंवर विर्क ने उनसे वीजा आने की बात कहकर आठ लाख ले लिये। उनके बेटे ने लंदन से कनाडा जाने की टिकट 62 हजार में बुक की। उन्हें सच्चाई का पता तब चला जब बेटा एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट में उनके बेटे को रोक लिया और जांच में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उनके बेटे का वीजा फर्जी बताया। वहीं बेटा एयरपोर्ट से किसी तरह वापस गया। यह बात उन्होंने कॉल कर हरपाल सिंह और कंवर विर्क को बताई तो दोनों ने कुछ समय में सही वीजा बनाने का आश्वासन दिया। काफी माह बीतने के बाद भी वीजा नहीं दिया। जब आरोपियों को रकम वापस करने की मांग की तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी हरपाल सिंह मनेस और कुंवर विर्क के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप