पुराने बस अड्डे के बाहर से हटाए जाएगा अतिक्रमण, एआरएम ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

Spread the love

बरेली  पुराने बस अड्डे से रोजाना करीब 400 बसों का आवागमन होता है। यहां से बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद व दिल्ली के लिए बसें जाती हैं। अतिक्रमण की वजह से रोज जाम लगता है।  बरेली में पुराने बस अड्डे के बाहर जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। परिवहन निगम के अफसरों का मानना है कि अगर बस अड्डे के बाहर से अतिक्रमण हटवा दिए जाएं तो काफी राहत मिल सकती है। बरेली डिपो के एआरएम ने अतिक्रमण हटवाने के लिए लेकर नगर आयुक्त का पत्र लिखा है।पुराने बस अड्डे से रोजाना करीब 400 बसों का आवागमन होता है। यहां से बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद व दिल्ली के लिए बसें जाती हैं। बस अड्डे के बाहर इलेक्टि्रक सामान का बाजार होने के कारण खासी भीड़ रहती है। दिन में रोजाना यहां जाम लगता है। मार्च माह में होली पर बस अड्डे पर भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में न सिर्फ यात्रियों, बल्कि चालक-परिचालकों को भी बसें निकालने में दिक्कत होगी। बसें मोड़ने में होती है दिक्कत 
इसी को देखते हुए बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बस अड्डे के बाहर से ठेले, फड़ वालों को हटवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण चालकों को बसें मोड़ने में दिक्कत होती है। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा। बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पुराने बस अड्डे के बाहर से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। हाल यह हो गया कि सिकलापुर चौराहे से बस अड्डे तक आने में रात में दो से तीन मिनट लगते है, जबकि दिन में बसों को 20-25 मिनट लग रहे हैं

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी