लव मैरिज करने वाली पूर्व विधायक की बेटी अब मुसीबत में ससुर और जेठ हैं वजह जानें पूरा मामला

Spread the love

पूर्व विधायक की बेटी मुसीबत में घिरीं हैं। साक्षी मिश्रा ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है। साक्षी ने पति के साथ एसएसपी दफ्तर में गुहार लगाई है। प्रेम विवाह करने वाली पूर्व विधायक की बेटी बरेली के वीर सावरकर नगर निवासी साक्षी ने पति अजितेश के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साक्षी ने बताया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, और दादी सास दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग करते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले घर से निकालने की कोशिश करने लगे।  जेठ भी अभद्रता करते हैं। कुछ दिन पहले जब साक्षी के सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तो ससुराल वालों ने कमरे में घुसकर उसे धमकी दी। शोर मचाने पर वे फरार हो गए। साक्षी के मुताबिक जब उनके बेटे का जन्म हुआ, तब भी ससुराल वाले तरह-तरह की बातें करते रहे। अब एक बार फिर उन्हें घर से निकालने पर तुले हैं। अजितेश ने भी साक्षी की समस्या को सही बताकर उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप