पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Spread the love

नोएडा। यूपी के नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके पास से देसी तमंचा, मोटरसाइकिल और लूटे हुए मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रधेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस बुधवार देर रात बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति कुलेसरा बॉर्डर के पास से आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाश रुकने के बजाए वहां से भागने लगे। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान साहिबाबाद जनपद की श्याम पार्क कॉलोनी में रहने वाले आकाश के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

रिपोटर -विजय अरोरा 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज