पुलिस ने  दबोचे यूपी से स्मैक की डिलीवरी करने आ रहे  तीन  तस्कर लाखों की स्मैक बरामद, दो बाईकों पर थे  सवार   

रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान दो बाईकों पर सवार तीन नशा तस्करों को लाखों रूपये की अवैध स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस को नशा तस्कर यूपी से स्मैक की डिलीवरी करने की सूचना थी।

शुक्रवार की रात एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी साथी पुलिस कर्मी अमित जोशी, विशाल रावत, हेम फुलारा, हयात सिह के साथ क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर की ओर से दो बाईकों पर तीन नशे के सौदागर स्मैक लेकर आ रहे हैं। पुलिस बार्डर पर पहुंची। तभी तीन लोग आते दिखाई दिये। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक सवार पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में अपना नाम पता बिहारी लाल निवासी ऐरो थाना खजुरिया जिला रामपुर, गंगा राम निवासी हजीरा थाना मिलक खानम जिला रामपुर हाल निवासी वार्ड 24 ईमली मौहल्ला रम्पुरा, रुद्रपुर तथा आकाश निवासी चौरासी घंटा मन्दिर के पास रम्पुरा बताया। तीनों के पास स्मैक होने की जानकारी थी। सूचना पर सीओ सिटी अनुषा बडोला पहुंची। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। पुलिस ने बिहारीलाल के पास से 15-20 ग्राम, गंगाराम के पास से 7-98 ग्राम तथा आकाश के पास से 6-38 ग्राम स्मैक बरामद की। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बरामद स्मैक कब्जे में ली और मुकदमा दर्ज किया। दोनों बाईकें सीज कर दी । जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल का कहना था कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी