युवक पर जान लेवा करने वाले दबंग चढ़े पुलिस के हत्थे      घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद 

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने युवक पर तलवार से हमला करने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली। पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 8 अगस्त 2023 की रात ऋषभ गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी घास मंडी रुद्रपुर पर रम्पुरा निवासी गोविंद शर्मा, कुंदन कोली तथा घास मंडी निवासी सोनू उर्फ सम्मी ने एक राय होकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ऋषभ गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित के पिता की ओर से हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दबिश दे रही। घटना स्थल के अलावा जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीओ ने बताया कि टीम में शामिल कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व टीम ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों को संपतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। कुंदन कोली की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भूरारानी स्थित एक खाली प्लॉट से बरामद की। सीओ के मुताबिक पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि ऋषभ गोविंद शर्मा की पत्नी को आते जाते टोंट मारता है तथा परेशान करता है। घटना के दिन ऋषभ को घास मंडी में मोमो वाली ठेली पर दिखाई दिया तो इनकी आपस में गाली गलौज, धक्का-मुक्की हो गई। जिसके तीनों रम्पुरा गए और वहां से तलवार लेकर आए। ऋषभ गुप्ता पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। गिरफ्तार हमलावर गोविंद शर्मा निवासी कटोरी मंदिर के पास रम्पुरा। कुंदन कोली निवासी निकट रूद्र आश्रम शिव मंदिर वार्ड नंबर 23 रम्पुरा। सोनू सिंह बिष्ट उर्फ सम्मी निवासी घासमंडी रुद्रपुर। जिला उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष ।टीम में कोतवाल के अलावा चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी महेश चंद्र कांडपाल, एसआई अशोक फर्त्याल,हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह,दिनेश सिंह, महेश पंचपाल महिला कांस्टेबल ममता आर्या आदि शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी