रुद्रपुर नाबालिग के अपहरण के प्रयास का कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में खुलासा तो कर दिया। मगर आरोपी फेरी वाले से अपहरण का राज नहीं उगलवा पाई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अपहरण गिरोह का सदस्य भी हो सकता है और उसका मकसद संगीन वारदात को अंजाम देना भी हो सकता था, लेकिन इन सभी सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं था। बुधवार को पुलिस कार्यालय में जब खुलासा करते हुए सीओ निहारिका तोमर से नाबालिग के अपहरण के प्रयास का क्या कारण रहा होगा और फेरीवाले ने दिनदहाड़े घर के बाहर खेलती बच्ची को उठाने की हिम्मत जुटाई। इन सभी सवालों का जवाब सीओ के पास नहीं था। सीओ का कहना था कि फेरी वाला एक नशेड़ी है और नशे की हालत में उसने वारदात को अंजाम दिया। सवाल यह उठता है कि आरोपी फेरी वाले द्वारा अपहरण किस उद्देश्य से किया था, जबकि स्थानीय लोगों ने ही आरोपी को घटना के दौरान पकड़ा था।
उनका कहना था कि आरोपी शातिर अपराधी है और यदि पुलिस सही से पूछताछ करे तो चौकाने वाला प्रकरण निकल सकता है। बावजूद आरोपी को सुपुर्द करने के बाद भी पुलिस अपहरण का राज नहीं उगला पाई। उधर, सीओ निहारिका तोमर का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ के बाद ही मकसद का पता लगाया जाएगा।




