पेड़ की छांव में बैठे वृद्ध की  पिकअप की चपेट में आकर मौत

खटीमा। पिकअप वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
खुदागंज बगिया निवासी राजेंद्र मौर्य (70) पुत्र शिवदास मौर्य अपने आवास से 100 मीटर दूरी पर पीलीभीत रोड स्थित शिव मंदिर के पास पेड़ के नीचे बैठा था। इसी बीच खटीमा से पीलीभीत की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में पेड़ के नीचे बैठा राजेंद्र मौर्य पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची सत्रहमील पुलिस मौके ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद