सार्वजनिक श्री श्री महानाम संकीर्तन में झूमें भक्त

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में स्थित गोविंद मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक श्री श्री महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा कीर्तन मंडली अनेक स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोविंद मंदिर प्रांगण आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल को आयोजक कमेटी  ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है।
श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी परिमल राय केरु मंडल नरेश सरकार विजय अधिकारी मानस बैरागी गौतम सिद्धार रमेश समझदार रोबिन विश्वास मानस बैरागी सेना मंडल सुभाष सोनकर बंटी कोली सुदीप ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद