प्राग फार्म स्थित हरे पेड़ो पर चल रही तस्करों की आरी राजस्व विभाग की चुप्पी से, तस्करों के हौसले बुलंद

किच्छा। राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण अधिग्रहण की गई प्राग फार्म की भूमि में खड़े हरे पेड़ों पर लकड़ी तस्कर रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी आरियां चलाकर काट कर ले जा रहे हैं। पेड़ों के चोरी होने की सूचना के बावजूद भी राजस्व विभाग की ओर से अभी तक अज्ञात चोरों, तस्करों के विरुद्ध कोई भी तहरीर थाना  में नहीं दी गई है। जिससे सरकारी भूमि में खड़े हरे भरे पेड़ों को काटने के लिए तस्करों के हौसले बुलंद है।
तहसील एवं कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रयाग फार्म की भूमि का जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया गया। उस भूमि पर खड़े सैकड़ों पेड़ों पर राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्रीय  लकड़ी तस्कर रात के अंधेरे में हरे पेड़ों पर आरियां एवं कुल्हाड़ी चलाकर रात रात चोरी कर ले जा रहे हैं। राजस्व विभाग द्वारा उदासीनता बरती जाने पर लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं कि अब दिन में भी हरे पेड़ों पर आरियां चलाकर काट कर ले जा रहे हैं। बीते दिवस अज्ञात लकड़ी तस्करों द्वारा हरे भरे पेड़ों को काटकर ले जाने की सूचना तहसीलदार गिरीश चंद्र पार्टी को दी इसके बावजूद अभी तक राजस्व विभाग की ओर से किसी भी अज्ञात लकड़ी तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है ओर न ही तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मौका मुआयना करने की जहमत उठाई है। राजस्व विभाग की इस लापरवाही के कारण लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब तक तो लकड़ी तस्कर देर रात्रि के अंधेरे में पेड़ों का कटान करते थे अब दिन में भी हरे भरे पेड़ों को काट कर ले जा रहे हैं। सैकड़ों एकड़ में मौजूद हरे भरे पेड़ों को काटकर लकड़ी तस्कर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे है। जिसकी शिकायत करने पर भी तहसील प्रशासन अपनी आंखे मूंद कर बैठा है तथा लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं कब जागेगा तहसील प्रशासन और कब रुकेगा प्राग फार्म की सरकारी भूमि से लकड़ी कटान का सिलसिला।

प्राग फार्म की सरकारी भूमि में खड़े हरे पेड़ों को लकड़ी तस्करों द्वारा काटकर चोरी कर ले जाने पर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने हल्का पटवारी को आदेश दिए हैं कि मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर चोरों द्वारा काटे गए पेड़ों की सूची बना कर कोतवाली में अज्ञात लकड़ी तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दें। परन्तु यह सब ठन्डे बस्ते में है अभी तक हल्का पटवारी की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली