मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का दौरा

Spread the love

रूद्रप्रयाग/ चमोली। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधू ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिरुद्ध काला एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण सामग्री की भी उपलब्धता निरंतर बनी रहे ताकि निर्माण कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को यह भी निर्देश दिए हैं कि चिनूक हैलीकॉप्टर के माध्यम से जो भी आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जानी है उसे प्राथमिकता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने के भी निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिए। केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे आवासों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माणाधीन आवास हैं उनका कार्य शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें इसके लिए उन्होंने मंदिर परिसर के समीप जो भी तीर्थ पुरोहितों के आवास निर्माणाधीन हैं तथा मंदिर में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के कारण कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तो इसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग को डायवर्ट करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर श्रमिकों से भी बातचीत की तथा उनकी हौसला अफजाई की। वही मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू द्वारा श्री बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धाम में अव्यवस्थाएं होने से तीर्थयात्रियों को दिक्कतें होंगी और तीर्थयात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर नहीं जायेंगे। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुख्य सचिव महोदय द्वारा श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति का फीडबैक लिया और निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप