फर्जी एसओजी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार  पुलिस ने दो आरोपियों से ठगी की 49 हजार की नगदी भी बरामद की

रुद्रपुर। खुद को एसओजी अधिकारी बताकर दो लाख से अधिक की रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी की 49 हजार की नगदी भी बरामद की है।

सीओ सिटी अनुषा बडोला ने खुलासा करते हुए बताया कि उत्तम खान पुत्र स्व. गुच्चान खान निवासी ग्राम गोधी थाना बिलासपुर जिला रामपुर ने तहरीर देकर कहा था कि गोसिन पुत्र नन्हे खान निवासी भैसिया ज्वालापुर थाना भैसिया जिला रामपुर को स्मैक एनडीपीएस के मामले में एसओजी पुलिसकर्मी रूद्रपुर ने पकड़ लिया था। जिसने उसके भान्जे अलमारा पुत्र असलम खान निवासी अली नगर कोटा थाना बिलासपुर जिला रामपुर का धारा 29 एनडीपीएस के मामले में दिया था। जिसके बाद एक व्यक्ति जिसका नाम गुफरान जोकि अपने आप को रुद्रपुर एसओजी का विवेचक अधिकारी आसिफ हुसैन बता रहा था ने कहा कि अगर बचना चाहते हो तो उससे आकर मिलो वरना अलमास के साथ साथ घर की महिलाओं को जेल भेज दूंगा। उसकी धमकी से वह काफी डर गये। जिसके बाद गुफरान ने अपने साथी अलीम को उसके भांजे के घर पर भेजा। अलीम के साथ वह भी आया था। जिसने गुफरान से मिलवाया। गुफरान 3 लाख की मांग करने लगा। उसने कहा कि मामले से अलमास का नाम निकाल देगा। उसने 2 लाख 20 हजार रूपये डरा धमकाकर ले लिए। बाद में पता लगा कि गुफरान जो अपने आप को एसओजी अधिकारी आसिफ हुसैन बता रहा था एक आम आदमी था उसके जाल में फंस गये। गुफरान व उसके साथी अलीम निवासी दरूऊ थाना किच्छा ने पुलिस की धमकी देकर 2 लाख 20 हजार रुपये हडप लिए है। जब उनके घर पर दो तीन बाद रुद्रपुर कोतवाली से पुलिस आयी तब पता लगा कि वह पुलिस वाले लोग नहीं थे। जब अलीम व गुफरान से अपने पैसे वापस मांगे तो अलीम और गुफरान धमकी देने लगे। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसआई कमाल हसन के नेतृत्व में विवेचक एसआई विकास कुमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एसओजी अधिकारी बन कर ठगी की गई नगदी में से 49 हजार रुपए बरामद हुए।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा