हत्या का प्रयास करने वाले दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सितारगंज। हत्या के इरादे से फायर करने वाले आरोपियों में से, दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। चार अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि 3 सितंबर को चोमेला निवासी साजिद अली पुत्र साबिर अली अपने बोलेरो वहां से चोमेला को जा रहा था कि तभी ओवरटेक को लेकर मोटरसाइकिल सवार नजरान से कहा सुनी हुई। इसके बाद साजिद अली जैसे ही युवराज होटल तक पहुंचे तो पीछे से नजरान के अन्य साथी सैजी, जीशान, फरमान, खालिद, चुन्नू एवं चांद ने गाड़ी का पीछा किया। उपरोक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से साजिद अली पर तमंचे से फायर कर दिया था। जिससे उसकी गाड़ी को काफी क्षति पहुंची थी। साजिद अली द्वारा पुलिस को दिए नामजद तहरीर के बाद, भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया एवं गठित टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी शहजाद खान उर्फ सैजी पुत्र जलीस खान, पूर्व में ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। गठित पुलिस टीम ने 13 सितंबर को, किच्छा मार्ग स्थित आर के ढाबे के पास से नामजद, नजरान पुत्र इरशाद एवं फरमान खान पुत्र मंजूर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस चार अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए, लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरविंदर कुमार एवं हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा