बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का जोगी नवादा एक बार फिर चर्चा में है

Spread the love

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का जोगी नवादा एक बार फिर चर्चा में है आज थाना बारादरी के जोगी नवादा क्षेत्र में शाहनूरी मस्जिद के पास से कांवरियों का एक जत्था गुजर रहा था। बताया जाता है कि उस जत्थे के ऊपर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया हैं।

 

पथराव के बाद कांवरियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। भारी संख्या में कावरिए बनखंडी नाथ मंदिर के पास इकट्ठे हो गए हैं। वही कांवरियों का आरोप है कि पूर्व पार्षद के इशारे पर कांवरियों के जत्थे पर पथराव किया गया है। पुलिस ने जोगिनवादा क्षेत्र का स्थानीय मार्केट को बंद करा दिया है। वही पथराव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के सामने पथराव करते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भारी मात्रा में सड़क पर ईंट और पत्थर भी पढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। कांवरियों को समझा-बुझाकर शांत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

रिपोटर

प्रवीण कुमार

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित