बस ने बाइक सवारो को रौंदा, पति- पत्नी और 12 साल की मासूम की मौत  

देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून- हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार को एक दंपति अपनी भतीजी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे तभी बीच रास्ते में मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार, उसकी पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद