बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति को कब्जाने के लिए रचा गया हत्या का षड्यंत्र : एसएसपी तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता

Spread the love
बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति को कब्जाने के लिए रचा गया हत्या का षड्यंत्र : एसएसपी

तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता

शाहजहांपुर से पकड़े बदमाशों के चार मददगार
फरार बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित
नानकमत्ता। कारसेवा बाबा तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाबा तरसेम की हत्या में षड्यंत्र रचने वाले चार लोगों को  शाहजहांपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों ने शूटरों को सुपारी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। डेरे पर वर्चस्व के लिए इन लोगों ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या कराई थी। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने फरार बदमाशों पर  50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
नानकमत्ता थाने में हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों के मदमदगारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी ने गिरफ्तार संदिग्धों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हत्याकांड सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। हत्याकांड में सहायता करने वाले चार  आरोपियों को मय दो वाहन (कार)  के साथ  गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में दर्जनों से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनो शूटर पिछले 19 मार्च को नानकमत्ता आ चुके थे और रीठा साहिब तक रेकी की गई। अमनदीप को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये और बाबा की रेकी की गई। बाबा तरसेम के दिनचर्या की सूचना रोजाना दी जाती थी। दोनो आरोपी एक बार शहजहापुर, एक बार बाजपुर जाकर पैसे लाते है और फिर हथियार व अन्य गाइडेंस लेने जाते थे। सभी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों शूटर 14 मार्च को मुख्य हैंडलर शाहजहांपुर निवासी युवराज सिंह के पास गये थे। दोनों शूटरों को 60 हजार रुपये दिये जाते है। इसके बाद एक और साथी के पास जाते है दो नये कीपैड फोन और सिम खरीदते हैं। मोबाइल फोन दिलाने वाले को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति को कब्जाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। 28 मार्च को सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने 315 बोर की रायफल से फायरिंग कर बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई। हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। एसएसपी ने बताया कि एसआईटी इस केस में तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्वजीत सिंह और अमरजीत उर्फ बिट्टा को चिह्नित कर लिया गया है। बताया जाता है कि पकड़े गये लोग बदमाशों के साथ वारदात को अंजाम देने और उनके फरार होने में मददगार बने थे। पुलिस के अनुसार ग्राम कबीरपुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के रहने वाले दिलबाग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, थाना तिलहर निवासी हरमिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह ,बलकार सिंह पुत्र दर्शदा निवासी थाना करेली जिला पीलीभीत ने डेरे में वर्चस्व के लिए बाबा तरसेम सिंह के हत्या कराई थी। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने दोनों शूटर सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह को बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने के लिए 10 लाख रुपए में हायर किया था। जिसमें से एडवांस में इन्होंने 160000 रुपए दोनों शूटरों को दे दिए थे। बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने के बाद दोनों बदमाश दिलबाग सिंह के पास पहुंचे जहां से इन लोगों ने बदमाशों को बकाया पांच लाख रुपए दे दिए और फरार करने में बदमाशों की पूरी मदद की। दिलबाग सिंह ,हरविंदर सिंह, बलकार सिंह के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
 एसएसपी ने बताया जल्द ही हत्यारों को भी गिरफ्तार किये जाने की संभावना है। बता दें 28 मार्च को बाइक सवार दो बदमाशों ने डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गये थे। पुलिस घटना के बाद से ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों की खाक छान रही है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस बदमाशों की पहचान कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने शाहजहांपुर क्षेत्र से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये ये लोग बदमाशों के फरार होने में मददगार रहे थे। वहीं थाने में कड़ी सुरक्षा में बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को शह देने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें पुलिस ने हत्यारों की मदद करने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को यूपी व उत्तराखंड से हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने हत्यारोपी अमरजीत सिंह की पत्नी व पुत्र को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ हत्यारों पर सरेंडर करने का दबाव बना रही है। हत्यारे पूर्व में ही सोशल मीडिया पर परिजनों को परेशान न करने की धमकी दे चुके है।
 
हत्या के आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये रखा गया
नानकमत्ता डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस को कामयाबी हाथ नहीं लगी है। हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित पांच राज्यों में दबिश देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हत्या के मामले में डीआईजी स्तर पर सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। उन्होंने बताया कि यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत पांच राज्यों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई चल रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए साइबर एक्सपर्ट को भी लगाया गया है, साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप