मामूली विवाद के चलते महिला पर फेंका खौलता हुआ तेल मामला खेड़ा बस्ती का,दुकानदारों में हुआ विवाद महिला को अस्पताल में कराया भर्ती,वीडियो वायरल

मामूली विवाद के चलते महिला पर फेंका खौलता हुआ तेल मामला खेड़ा बस्ती का,दुकानदारों में हुआ विवाद महिला को अस्पताल में कराया भर्ती,वीडियो वायरल
रूद्रपुर। खेड़ा बस्ती में उस वक्त अफरातफरी का माहौल पै दा हो गया। जब दो दुकानदारों के बीच मामूली विवाद के चलते पहले कहासुनी शुरू हुई। उसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। जब एक दुकानदार की पत्नी बीच बचाव को आई। तो आवेश में आकर दूसरे पक्ष के दुकानदार ने खोलता हुआ तेल महिला के ऊपर फेंक दिया और लोहे का बट सिर पर मार दिया। जिससे महिला लहुलूहा न होकर नीचे गिर गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती स्थित ईदगाह के समीप रफीक और सददाम की आमने सामने दुकान है। शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों दुकानदार में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। जब रफीक की पत्नी फिरोजा बीच बचाव को आई। तो दूसरे पक्ष के दुकानदार ने तराजू का लोहे का बाट सिर पर मार दिया और उसके बाद कढ़ाई में खौलता हुआ तेल महिला के ऊपर फेंक दिया। जिससे महिला घायल होने के साथ ही झुलस गई और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर और वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जांच शुरू हो गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद