बुलेट मोटर साइकिल नहीं दिलाई तो बेटे ने मां को ही मार डाला

Spread the love

बरेली। यूपी के बरेली जनपद में पुलिस ने सोमवार को अपनी मां के हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना प्रेमनगर में संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी व आलाकत्ल की बरामदगी कर घटना का सफल अनावरण किया।
बरेली के एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर के नेतृत्व में अफसय खान उर्फ लकी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अफसय (35) भूड लल्ला मार्केट के पीछे, थाना प्रेमनगर, जनपद बरेली का रहने वाला है। लकी कई दिन से अपनी मां से बुलट मोटर साइकिल खरीदने की मांग कर रहा था। जिसे उसकी मां मना कर रही थी। घटना के दिन भी बुलट मोटर साइकिल खरीदने की बात को लेकर लकी की अपनी मां से कहा सुनी हो गयी थी।
इसी बात पर गुस्से मे आकर अफसय खान उर्फ लकी ने घर में रखे लोहे की सरिया के टुकड़े से अपनी मां के सिर पर मार दिया था। जिससे उसकी मां फरीदा बेगम की मौत हो गई। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया भी बरामद की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी