बेटे को मां के साथ गलत हरकत करते देख चढ़ गया पिता का पारा बेटे पर पाठल से कई बार हमला कर किया  लहूलुहान  

हरिद्वार। प्रदेश के हरिद्वार जिले में पिता ने अपने ही बेटे को लहूलुहान कर दिया जिसका कारण था की बेटे को मां के साथ गलत हरकत करते हुए देख लिया था जिसके बाद उसका पारा चढ़ गया और अपने आपा खो उसने अपने बेटे पर पाठल से कई बार हमला कर लहूलुहान कर दिया। आपको बता दें की घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है जहां एक पिता ने अपने बेटे पर पाठल से जानलेवा हमला कर दिया। पिता का आरोप था कि बेटे ने अपनी मां के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया है। युवक को लहूलुहान हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

बता दें की युवक के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की लाल मंदिर कालोनी में देवेंद्र उर्फ मुच्छड़ अपने परिवार के साथ रहता है। आपको बता दें की देवेंद्र ने बीते गुरुवार देर रात सोते हुए अपने बेटे राहुल पर पाठल से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ वार से युवक छटपटा उठा। चीख पुकार सुनकर घर में सो रही मां सुनीता, दूसरे बेटे शरन की नींद खुल गई। बीच बचाव कराने पर आरोपित पिता ने उन पर भी हमले का प्रयास किया। वहीं आपको बता दें की बेटे को मरणासन्नवस्था में छोड़कर पिता फरार हो गया। आननफानन में राहुल को उसका भाई जिला अस्पताल ले गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि राहुल ने कुछ दिन पूर्व अपनी मां से अभद्र व्यवहार किया था, उस बात से उसका पिता बेहद नाराज था। संभवत इसी वजह से उसने बेटे पर कातिलाना हमला किया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि शुक्रवार को युवक के भाई की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आारोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद