सामिया सिटी धोखाधड़ी मामले में  रजिस्ट्रीकर्ता तसलीम गिरफ्तार 

रूद्रपुर । सामिया लेक सिटी द्वारा धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने रजिस्ट्रीकर्ता व मार्किटिंग मैनेजर तसलीम को पुलभट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बता दें इससे पूर्व गत दिवस पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में कार्यवाही करते हुए सामिया के डायरेक्टर सगीर अहमद खान को भी गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में अन्य लोग प्रकाश में T आये। जिसमें आज कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रजिस्ट्रीकर्ता तसलीम अहमद को गिरफ्तार किया है व अन्य लोगों की तालाश जारी है।

बता दें बीती 12 मार्च को वादी फरदीन, फरहीन, मो. सहजाद व फिरदोस खान निवासी लालकुआं द्वारा सामिया लेक सिटी के मालिक जमील खान व डायरेक्टर सगीर अहमद खान द्वारा वर्ष 2011-12 में कुल 48 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें वादी द्वारा बताया गया था कि उनके द्वारा प्लॉट क्रय करने हेतु पैसे दिये गए लेकिन अभी तक उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिल पाया है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच की। जांच में तथ्य सही पाये गए। जिसके बाद पुलिस ने सामिया सिटी के डायरेक्टर सगीर अहमद खान को गिरफ्तार किया। डायरेक्टर सगीर से पूछताछ में अन्य नाम भी सामने आये। जिसमें आज पुलिस ने प्रकाश में आये रजिस्ट्रकर्ता तसलीम को पुलभट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया व अन्य लोगों की तालाश जारी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद