बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूला युवक

रुद्रपुर। उत्तराखंड में पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूल गया, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, बेलही देवरिया (यूपी) निवासी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला(36) पुत्र स्व. राजबली गुप्ता पंतनगर विवि परिसर की इंदिरा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था। शनिवार की देर रात उसकी पत्नी पड़ोस में अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनो ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थीं, इसलिए वह लोग तत्काल उसे रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली